लखनऊ के मड़ियांव इलाके में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास 71 भेड़ों की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग के अनुसार 71 भेड़ों की मौत हुई है, जबकि कई बीमार हैं। भेड़ मालिकों का आरोप है कि उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मैदान में फेंका गया बासी खाना खाने से भेड़ों की जान गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और प्रत्येक मृत भेड़ पर 10 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है। पशु चिकित्सक मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

