बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें लंबे समय से दिल की बीमारी, मधुमेह, गठिया और लिवर सिरोसिस जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ थीं।

BNP के अनुसार उनका निधन फज्र की नमाज़ के तुरंत बाद सुबह 6 बजे हुआ। बेटे तारिक रहमान अस्पताल पहुंचे और समर्थक श्रद्धांजलि अर्पित करने जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और खालिदा जिया के भारत-बांग्लादेश संबंधों में योगदान की सराहना की। BNP ने उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया।

