मुंबई के भांडुप में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। BEST की एक इलेक्ट्रिक बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई, जिसमें 13 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं, जिनका इलाज रजवाड़ी अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना रात करीब साढ़े 9 बजे भांडुप स्टेशन के बाहर हुई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

