दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में खुलेआम तलवारें बांटने और भड़काऊ नारेबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल संगठन के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी और उसके साथियों ने कॉलोनी में जुलूस निकालकर हथियार बांटे। इस मामले में 17 नामजद और 24 से अधिक अज्ञात लोगों के

खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी फिलहाल फरार है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

