उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य

में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

