यूपी के बड़े शहरों में SIR के बाद 2.89 करोड़ वोटर कम, बीजेपी की चिंता बढ़ी |

यूपी के बड़े शहरों में SIR के बाद 2.89 करोड़ वोटर कम, बीजेपी की चिंता बढ़ी |

उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में Special Intensive Revision (SIR) के बाद मतदाता संख्या में भारी गिरावट ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, यूपी में 2.89 करोड़ वोटर कम हो गए हैं। फाइनल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 दिसंबर को आने वाली है। सबसे ज्यादा वोट कटने वाले शहरों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं। ये इलाके बीजेपी का मजबूत गढ़ माने जाते हैं। इन सात जिलों में कुल 61 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें 47 बीजेपी और 2 बीजेपी सहयोगी दलों के पास हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता फाइनल ड्राफ्ट के आने से पहले वर्कशॉप में जुट गए हैं। उन्हें SIR में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने और कटे हुए वोटरों को जोड़ने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसमें बूथ अध्यक्ष और 5-6 कार्यकर्ताओं के साथ सूची का मिलान कर फॉर्म 7 भरना शामिल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *