बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 30 दिसंबर की सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं और बीती रात उनकी हालत गंभीर हो गई थी। BNP के अनुसार, फज्र की नमाज़ के बाद सुबह करीब 6 बजे उनका निधन हुआ। खालिदा जिया बांग्लादेश

की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और देश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा। उनके निधन से बांग्लादेश की राजनीति में शोक की लहर है।

