“फूफा प्रेसिडेंट हों तब भी चालान”—IPS अनु बेनीवाल का दो टूक संदेश |

“फूफा प्रेसिडेंट हों तब भी चालान”—IPS अनु बेनीवाल का दो टूक संदेश |

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 31 दिसंबर और नववर्ष को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान की कमान खुद एडिशनल एसपी ट्रैफिक आईपीएस अनु बेनीवाल ने संभाली। वे सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच करती नजर आईं। ब्लैक फिल्म, तेज हॉर्न और नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की गई।

इसी दौरान एक कार चालक ने अपने रसूखदार रिश्तेदार का हवाला देकर चालान से बचने की कोशिश की, जिस पर आईपीएस अनु बेनीवाल ने दो टूक जवाब दिया— “तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट हों, तब भी चालान होगा।” इस सख्त कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग आईपीएस अनु बेनीवाल की जमकर सराहना कर रहे हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों का चालान कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *