बांग्लादेश में घटित दीपू की हत्या के विरोध में आयोजित विरोध प्रदर्शन पर लगा प्रशासन का रोक पिछले दिनों बांग्लादेश में सनातनी हिंदू दीपू की बेहरमी से हत्या के विरोध में भारत देश में भी लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके तहत् जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर में रामभक्त सेवा दल की ओर से प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में एक जनसभा सह रैली का आयोजन सोमवार को किया गया था एवं इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्व में लिखित सूचना भी दी गई थी लेकिन सोमवार को सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी एवं मुफ्फसिल थाना के द्वारा संयुक्त रूप से दल बल के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को रोका गया। मामले पर पिंकी मंडल ने कहा कि जिस प्रकार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को रोका गया है इससे साफ जाहिर होता है कि इस

सरकार में प्रशासन कितना कमजोर है, सरकार हिन्दुओं को हमेशा से दबाने एवं कुचलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि हम भारत में नहीं बांग्लादेश में रहते है। क्या इस धर्म निरपेक्ष देश में हम अपनी धर्म के प्रचार, आवाज उठाने की आजादी नहीं है।संगठन के जिला अध्यक्ष रतन भगत ने कहा कि एक सनातनी भाई को मार कर जला दिया गया और हम अपने देश में आवाज तक उठा नहीं सकते है। उन्होंने संगठन के द्वारा इस मामले पर मानवाधिकार के साथ साथ उच्च स्तरीय ले जाने की बात कही। मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष दुलाली मंडल, राहुल देव सरकार, रंकुस मंडल, शेषनाथ ठाकुर, विप्लव मंडल सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

