
डुमरी- जामतारा रोड स्थित शानदार मॉल में आज सुबह करीब 6 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मॉल के अंदर कई दुकानें और सामान जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मॉल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मॉल की दीवारें, सीढ़ियां, लिफ्ट क्षेत्र और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

