भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच मिठाइयाँ बांटी गईं और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल हक़ एवं मैनुअल हक़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस मात्र एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जिसने भारत की आज़ादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। स्थापना से लेकर आज तक कांग्रेस ने न केवल ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ

ऐतिहासिक संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, पाकुड़ प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, अर्देंदु गांगुली ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा,किसन पासवान, रामविलास महतो, देबू विश्वास, जिला सचिव सेलिम हुसैन, शहनाज बेगम, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोतिउर रहमान, मिर्जहान विश्वास, हबीबुर शेख, जमाल हुसैन, मनसूर शेख, सफीक शेख, नजरुल शेख, मंटू शेख, कादिर अंसारी, श्रीराम मरांडी, मिथुन मरांडी, पीटर मरांडी, अब्दुल अलीम सहित समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

