
पाकुड़ के सामाजिक कार्यकर्ता और कद्दावर नेता सुरेश कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बिहार के बांका स्थित बड़ी ढाका पहुँचकर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय यादव से मुलाकात की एवं मंत्री संजय यादव की पूजनीय माता श्रीमती प्राणवती देवी के निधन के उपरांत आयोजित श्राद्ध कर्म में उपस्थित हुए। सुरेश कुमार अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंत्री संजय यादव से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि संजय यादव वर्तमान में झारखंड सरकार में उद्योग, श्रम, कौशल विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं और गोड्डा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी माताजी के निधन पर क्षेत्र के स्नेहिल जनों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा माताजी का जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक वात्सल्यमयी और धर्मपरायण महिला थीं। शोक की इस घड़ी में हम पूरी तरह से संजय यादव जी और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

