पाकुड़ के गोकुलपुर आम बागान के फुटबॉल मैदान में चांद भैरो क्लब के द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फुल हक ने किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, एसी जेम्स सुरीन, भू अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में

देश के विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। बंगाल की नामचीन टीमें मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग भी प्रतियोगिता में शामिल हैं। टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

