
हिरणपुर थाना क्षेत्र के कदमटोला गांव स्थित सिनोद साहा के किराना दुकान में अचानक आग लगने से लाखो की सामग्री जलकर राख में तब्दील हो गई। वर्षो पुरानी लकड़ी व खपरैल से बने किराना दुकान में काफी मात्रा में किराना सामान रखा हुआ था। शाम को पीड़ित दुकानदार दुकान को बंद कर घर गया था। रात के करीब 2 बजे दुकान में अचानक आग लग गई।आग लगने को लेकर ग्रामीणों ने तत्काल सूचना देने पर पहुंचे अग्निशमन यंत्र के द्वारा काफी प्रयास के बाद आग को काबू में लाया गया पर तब तक दुकान सहित रखे सभी सामाग्री जलकर राख हो चुका था। आग इतनी तेज थी कि निकट के दो घर को भी इसके चपेट में ले लिया जहां आंशिक रूप से क्षति हुई। घटना को लेकर रात को ही हिरणपुर पुलिस पहुंचकर छानबीन किया।इस सम्बंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आपदा राहत कोष से पीड़ित दुकानदार को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

