भौरा 16 नंबर निवासी स्वर्गीय चतुर हाड़ी जी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु की दुखद घटना के बाद श्रीमती रागिनी सिंह समर्थक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के दुःख और आक्रोश को देखते हुए बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी के संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर न्यायोचित मुआवजा दिलाने की पहल की। दूसरे दिन पुनः भौरा पहुंचकर निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये) का मुआवजा प्रदान किया गया। इसके अलावा, दाह संस्कार के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की नगद सहायता और

परिवार के एक सदस्य को नियोजन दिलवाने में भी सफलता मिली। श्रीमती रागिनी सिंह समर्थक ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हैं और उनके सम्मान व न्याय के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। इस पहल से हादसे के पीड़ित परिवार को न्याय और राहत मिली है।

