
धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का 15 वॉ वार्षिक अधिवेशन न्यू टाउन हॉल धनबाद में मनाया गया इस वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर धनबाद जिला विद्युत संघ के चेयरमैन श्री तेज व्रत सिन्हा जी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा धनबाद जिला के विद्युत संघ के अध्यक्ष श्री महादेव मंडल जी के द्वारा भारत माता की माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया। इस मौके पर विद्युत संगठन के सभी केंद्रीय पदाधिकारीयो की उपस्थिति में सभी आदरणीय महा अनुभवी एवं सभी प्रदेश और जिला से आए हुए अतिथि गण को मंच पर माला सोल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कोडरमा जिला के जिला अध्यक्ष श्री रामजी यादव ने अपने वक्तव्य में धनबाद जिला विद्युत संगठन को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और पदाधिकारीयों संगठन को सुचारू रूप से स्वस्थ रखने के लिए एक जुट होने का आवाहन किए है अतिथि द्वारा बताया गया है कि देशभर में टेंट व्यवसाय और विद्युत सजावट से पूरे देश में एक अलग माहौल है शादी पार्टी विवाह से लेकर बड़े-बड़े आयोजन तक हमारी जरूरत पड़ती है जिला के 17 शाखा के लगभग 1500 सदस्य हाल में उपस्थित थे। इस अवसर पर धनबाद नगर क्षेत्र में सभी चौक चौराहों को विद्युत उपकरणों से सजाया गया तथा जगह-जगह तोरण द्वारा बनाया गया साथ में रक्तदान शिविर तथा जनरेटर डीजे बजा, की न्यू टाउन हॉल में इंस्टॉल लगाया रक्त शिविर में जिला से आए सदस्यगण अपने रक्त शिविर में रक्तदान के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा न्यू टाउन हॉल में सदस्यों के लिए जलपान भोजन की व्यवस्था थी। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

