धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में शनिवार-रविवार की आधी रात एक नवजात की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिशु वार्ड में अपनी मां के पास सो रहे बच्चे का रहस्यमय ढंग से गायब होना अस्पताल परिसर में कोहराम मचा गया। सुबह जब परिजनों ने बच्चे को गायब पाया, तो उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और अस्पताल प्रशासन वार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में जुटे हैं।

साथ ही कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नवजात को बरामद कर लिया जाएगा। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

