पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस संपन्न

पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस संपन्न

पार्टी को मजबूत करने और भाजपा को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ,कांग्रेस का 140वा स्थापना दिवस । धनबाद, दिनांक 28 दिसंबर 2025 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला परिषद निरीक्षण भवन, बेकारबांध में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा कांग्रेस सेवादल को पार्टी ध्वज सौंपकर विधिवत झंडोत्तोलन के साथ की गई। इसके उपरांत पार्टी के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैलचित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर “अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण” विषय पर दीप प्रज्वलन कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पित अभिभावक स्वरूप वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमंडलीय प्रभारी सह बेरमो विधायक ,कुमार जय मंगल सिंह ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि— कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस पर मैं अपने सभी वरिष्ठ मार्गदर्शकों,

शुभचिंतकों और जमीनी स्तर पर संघर्षरत प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को प्रेरणादायक और गौरवमयी बना दिया है।” श्री सिंह ने केंद्र की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि— राष्ट्रभक्ति का ढोल पीटने वाले आज देश की संपत्ति, प्राकृतिक संसाधन और सार्वजनिक संस्थानों को चुनिंदा पूंजीपतियों के हाथों सौंप रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।” श्री सिंह ने बहुत लंबा भाषण दिया परंतु आश्चर्य है कि पूरे भाषण के दौरान उनके मुंह से भारत माता की जय या बंदे मातरम् नहीं निकला सिर्फ कांग्रेस की जय ही करते रहें। *कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच कांग्रेस के प्रति विश्वास पुनः स्थापित करें। समाज का हर व्यक्ति संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे एक सामूहिक चुनौती के रूप में लेकर सफल बनाना होगा। पार्टी के लिए वर्षों से दिन-रात मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान, समर्थन और संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन श्री लक्ष्मण तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शाहीदा कमर द्वारा किया गया। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *