तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत


झरिया, सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुदामडीह स्थित 7 डेज रेस्टोरेंट के समीप तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। , टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक युवक एनबीसीसी कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरा जेलगोड़ा क्षेत्र का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *