यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फ्लोरिडा में अहम बैठक हुई। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद ट्रंप ने दावा किया कि यूक्रेन शांति वार्ता 95 प्रतिशत तक सफल रही है, हालांकि रूस के कब्जे वाली जमीन को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि रूसी

राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन को कामयाब देखना चाहते हैं। ट्रंप के इस बयान पर जेलेंस्की हंसते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जेलेंस्की ने ट्रंप को बैठक के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि 20 सूत्री शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बन चुकी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर पूरी सहमति है और सैन्य सहयोग को लेकर भी एकमत हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन शांति के लिए तैयार है और जनवरी में आगे की बातचीत होगी।

