आंध्र प्रदेश में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक बुज़ुर्ग यात्री की मौत हो गई। यह हादसा विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली के पास देर रात हुआ। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:45 बजे ट्रेन के बी-1 एसी कोच से धुआं उठता देखा गया, जो कुछ ही समय में एम-2 कोच तक फैल गया। घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। धुआं दिखते ही यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और समय रहते दोनों प्रभावित कोच खाली कराए गए। आग बुझाने के बाद बी-1 कोच से एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान विजयवाड़ा निवासी 75 वर्षीय चंद्रशेखर के

रूप में हुई है। रेलवे ने दोनों जले हुए कोच को ट्रेन से अलग कर दिया और यात्रियों को बस के ज़रिए सुरक्षित समालकोट स्टेशन भेजा गया। फोरेंसिक और मेडिकल टीमें आग के कारणों की जांच में जुटी हैं। रेलवे और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।

