
जोगीगड़िया ग्राम निवासी राफिकुल अंसारी के आवेदन के आधार पर पाकुड़ मुफ्फसिल पुलिस ने चोरी की गई ट्रैक्टर के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया। राफिकुल अंसारी ने जोगीगड़िया ग्राम में मांझी हड़ाम(ग्राम प्रधान) के जगह पर खड़ी ट्रैक्टर JH18F 7024 के चोरी किए जाने का लिखित आवेदन मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराई थी जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 255/25, भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(B) के रूप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टीम बनाकर छापामारी करते हुए उक्त कांड में कुमारपुर गांव निवासी अमिरूल इस्लाम उर्फ अमन इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया एवं उसकी निशानदेही पर पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना के अधुवा दक्षिणपाड़ा से उक्त ट्रैक्टर को भी बरामद किया। छापामारी दल में मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मार्शल सोरेन, रासबिहारी देव व अमर पासवान शामिल थे।

