इज़रायल ने सोमालिलैंड को आधिकारिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी है। इस कदम के साथ इज़रायल ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह फैसला अब्राहम अकॉर्ड्स की भावना के अनुरूप लिया गया है, जिसकी पहल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। इस निर्णय के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद उत्पन्न हो गया है। मिस्र, तुर्की,

सऊदी अरब, सोमालिया और जिबूती ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वे सोमालिया की एकता को कमजोर करने वाली किसी भी समानांतर इकाई को स्वीकार नहीं करते। इस बीच, इज़रायल ने अपने कदम को क्षेत्रीय स्थिरता और द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनजर महत्वपूर्ण बताया है। इस निर्णय से अफ्रीका और मध्य पूर्व में कूटनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
