ठंड-कोहरे से फसलों को नुकसान, कृषि एक्सपर्ट ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर अब फसलों पर भी पड़ने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड और कोहरे के कारण फसलों में कीट और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र दिलीपनगर के वैज्ञानिक ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी घने कोहरे और शीतलहर के अलर्ट के मद्देनज़र किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बदलते तापमान और लगातार कोहरे के कारण फसलों में रोग और कीट तेजी से पनप सकते हैं, जिससे उत्पादन को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसान समय रहते जरूरी सावधानियां अपनाएं, तो ठंड के मौसम में फसलों को होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने और फसलों की नियमित निगरानी करने की अपील की है, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *