
साउथ कश्मीर के अनंतनाग में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में लश्कर के दो सक्रिय आतंकवादी देखे गए, जिससे सुरक्षा तंत्र में हलचल मच गई। सूत्रों के मुताबिक एक आतंकवादी की पहचान मोहम्मद लतीफ भट के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई वॉरंट्स जारी किए जा चुके हैं। अनंतनाग, कलगाम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की गई है और हर मार्ग पर चेकपोस्ट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आतंकवादियों को पकड़ने की कार्रवाई पूरी होगी।

