चंदनकियारी में चास–चंदनकियारी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साबड़ा पंचायत के उदलबनी गांव निवासी अभिजीत बाउरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिजीत बाउरी बाइक से घरेलू सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी चंदनकियारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें

पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण प्रशासन से पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं और सड़क सुरक्षा बढ़ाने व तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

