धनबाद के करकेंद स्थित नेहरू पार्क के समीप पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना में ग्रामीणों ने PB एरिया में खेरा माइनिंग और ओबी डंप के कारण फैल रहे वायु और जल प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि माइनिंग और ओबी डंप के कारण उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।

बीसीसीएल और अन्य कॉर्पोरेट कंपनियों को मुनाफा हो रहा है, जबकि स्थानीय निवासी प्रदूषण और बीमारियों से जूझ रहे हैं। धरने में लोगों ने कहा कि विश्व इस मुद्दे को गंभीरता से देख रहा है, लेकिन झारखंड में इसपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। धनबाद में हवा की वायु गुणवत्ता सूचकांक 173 है, जबकि इसे 2.5 होना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने और प्रदूषण को नियंत्रित करने की मांग की।

