BCCI अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में खेलेगी पाकुड़ की सृष्टि हंसदा |

BCCI अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में खेलेगी पाकुड़ की सृष्टि हंसदा |

जिले की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी सृष्टि हंसदा का चयन झारखंड महिला अंडर 15 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टीम 2 से 10 जनवरी 2026 तक विशाखापत्तनम में होने वाले BCCI घरेलू महिला अंडर 15 वनडे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा लेगी। 25 दिसंबर 2025 को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित 15 सदस्य वाली टीम में सृष्टि हंसदा को स्थान मिलना पूरे पाकुड़ जिले के लिए सम्मान की बात है। यह प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय कुमार तिवारी ने सृष्टि के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि यह सृष्टि की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।

संघ के कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, सोमेन घोष, रणवीर सिंह, सोना दास, सज्जाद खान और उपाध्यक्ष श्रीपत कुमार ने भी सृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि झारखंड वूमेन अंडर-15 टीम की कप्तान सुरभि कुमारी होंगी, जबकि आन्या वर्मा को उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सृष्टि हंसदा के चयन से पूरे पाकुड़ जिले में खुशी का माहौल है। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पाकुड़ और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *