जापान के गुन्मा प्रांत में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम के कारण कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की टक्कर के बाद फिसलन भरी सड़क पर पीछे से आ रहे करीब 50 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में टोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई गई है। टक्कर के बाद एक दर्जन से ज्यादा

वाहनों में आग लग गई और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए। आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे लगे।

