होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर हुआ सफलतापूर्वक संपन्न |

होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर हुआ सफलतापूर्वक संपन्न |

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अंबेडकर चौक में होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से भव्य स्वागत किया गया।शिविर में प्रथम दिन जलकर से 1 मद में 2,025 रुपए, होल्डिंग टैक्स से के मदों में 15,045 रुपए तथा ट्रेड लाइसेंस से 13 मदों में 18,720 रुपए की वसूली हुई। इस प्रकार कुल 35,790 रुपए के राजस्व प्राप्त हुआ।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन दिनांक 27.12.2025 को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। मौके चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, सचिव संजीव कुमार खत्री, सह सचिव बृजमोहन साह, संतोष केजरीवाल, विनोद टिबरीवाल तथा नगर परिषद से राजस्व निरीक्षक सौरव कुमार, बसंत प्रजापति, चंदन कुमार, टीम लीडर देवाशीष गोस्वामी, टैक्स कलेक्टर लखन, विनोद एवं प्रभास सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *