पाकुड़ की एसपी निधि द्विवेदी को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति 

पाकुड़ की एसपी निधि द्विवेदी को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति 

झारखंड कैडर के 2013 बैच के कुल छह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। पाकुड़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के अलावा पांच और आई पी एस अधिकारियों को प्रोन्नति दे गयी है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों की प्रोन्नति हेतु आदेश के अनुसार वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों क्रमशः हरिलाल चौहान, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद और प्रियंका मीणा को प्रारूपिक पदोन्नति दी गई है। बताते चलें कि प्रारूपिक पदोन्नति एक विशेष व्यवस्था है जो कर्मचारियों को तब मिलती है जब वे मूल विभाग में नहीं होते, लेकिन वरिष्ठता और वेतन के लिए उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया जाता है ताकि उनकी सेवा में कोई नुकसान न हो। वहीं झारखंड में कार्यरत दो अधिकारियों क्रमशःआईपीएस हरदीप पी जनार्दनन और निधि द्विवेदी को सलेक्शन ग्रेड प्रोन्नति दी गई है। सलेक्शन ग्रेड मिलने से इन अधिकारियों के वेतनमान और सेवा शर्तों में सुधार होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *