दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला चांदनी चौक के कूचा रहमान इलाके का है, जहां एक इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत के नीचे दुकानें और ऊपर रिहायशी मकान होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह राजधानी में एक ही दिन में आग लगने की चौथी बड़ी घटना है। इससे पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक चार

मंजिला इमारत में आग लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई झुलस गया। वहीं मुनिरका में बिजली के मीटरों में और बिंदापुर में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

