सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।सर्वप्रथम विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संदीप झा ने वीर बाल दिवस को मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस दिवस को प्रत्येक वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि यह दिवस ना केवल उन्हें याद करने के लिए है बल्कि उनसे प्रेरित होकर अपने धर्म कर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु समर्पित भी चाहिए। संजीव कुमार सिंह ने वीर सपूतों के शहादत को याद करते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।आचार्य करुणा सिंधु साह ने वीर बालकों के विषय में बौधिक दिया एवं आचार्या नीलम जायसवाल ने गीत प्रस्तुत किया। मौलेश्वरी प्रसाद राय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया

