प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने अटल जी को याद करते हुए उनकी जयंती पर सम्मान व्यक्त किया। इस स्थल पर तीन विभूतियों—अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय—की कांस्य की

भव्य प्रतिमाओं का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्देश्य राज्य में प्रेरणा और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों को अटल जी की विचारधारा से जोड़ना है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से प्रदेश की जनता को भी गर्व महसूस हुआ।

