एटीएम केयर टेकर के मुद्दे को लेकर सहायक श्रम आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन 

एटीएम केयर टेकर के मुद्दे को लेकर सहायक श्रम आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन 

झारखंड मजदूर कल्याण संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महगामा, राजेश रंजन ने संथाल परगना क्षेत्र के एटीएम में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी व केयर टेकर को कम वेतन दिए जाने के मामले को लेकर पाकुड़ के सहायक श्रम आयुक्त से भेंट की एवं ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, व देवघर के ए पी सिक्योरिटी एवं गोड्डा के प्रिंसिपल सिक्योरिटी के तहत काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड व केयर टेकर को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में श्रम आयुक्त ने त्वरित रूप से कारवाई करने की बात कही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *