
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जमाने से चूक गए। दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे कोहली ने बेंगलुरु के सीओई स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों में 77 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, विशाल जायसवाल की गेंद पर उर्विल पटेल ने कोहली को स्टंपिंग कर आउट किया, जिससे वह लगातार दूसरा शतक लगाने में सफल नहीं हो पाए।

