लखनऊ: पीएम मोदी कार्यक्रम के बाद सार्वजनिक गमलों की चोरी, वीडियो वायरल |

लखनऊ: पीएम मोदी कार्यक्रम के बाद सार्वजनिक गमलों की चोरी, वीडियो वायरल |

लखनऊ से बड़ी खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शहर में शर्मनाक स्थिति सामने आई। कार्यक्रम स्थल और ग्रीन कॉरिडोर को सजाने के लिए लगाए गए सैकड़ों फूल और गमले, पीएम मोदी के रवाना होने के बाद कुछ लोगों ने चोरी कर लिए।

वीडियो में दिखा कि लोग गमलों को अपनी कार और दोपहिया वाहनों में रखकर ले जा रहे थे। टोके जाने पर भी कुछ लोग मुस्कुराते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति की इस चोरी की कड़ी निंदा की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *