
भोजपुर से सनसनीखेज खबर। झारखंड पुलिस के हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की 19 दिसंबर की रात उनके ही बेटे विशाल तिवारी और उसके दोस्त मो. जिशान अहमद ने हत्या कर दी। हवलदार छुट्टी पर अपने गांव भगवतपुर आए थे और पलंग पर सो रहे थे, तभी आरोपियों ने चाकू से हमला किया। हत्या का कारण अनुकंपा नौकरी, संपत्ति और पैसे की लालच बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए और सोन नदी में चाकू व दस्ताने फेंक दिए। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस ने पहले जिशान और फिर विशाल तिवारी को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी पता चला कि बेटे और पिता के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण थे। पुलिस ने यह भी कहा कि बहन को भी निशाना बनाने की योजना थी। रिटायरमेंट से कुछ समय पहले ही यह हिंसक योजना अंजाम पर पहुंची।
