
बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-1 में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। गुरुवार को सिजुआ में दामोदा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के पीछे अवैध खनन को रोकने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ एरिया-1 की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। तीन घंटे तक चले अभियान में भारी मशीनों का उपयोग कर अवैध मुहानों को पूरी तरह भर दिया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या नहीं आई। मौके पर पुलिस बल, सीआईएसएफ पोस्ट कमांडर, QRT टीम और बीसीसीएल अधिकारी मौजूद थे। बीसीसीएल ने कहा कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
