अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर बड़ा हमला किया। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में एयर स्ट्राइक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की गई। ट्रंप ने कहा कि यह हमला ईसाइयों की हत्या को रोकने के उद्देश्य से आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ISIS के आतंकी निर्दोष ईसाइयों को लंबे समय से निशाना बना रहे थे। अमेरिकी

डिपार्टमेंट ऑफ वार ने हमले का वीडियो जारी किया और इसे ‘शक्ति के बल पर शांति’ का प्रदर्शन बताया। यह अमेरिका की नाइजीरिया में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

