मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वन्य जीवों को देखा तथा उनके स्वास्थ्य, रख-रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को वन्य जीवों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान में आने वाले बच्चों एवं आम लोगों के लिए अधिक

सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक जैविक उद्यान भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने को कहा, ताकि उनमें वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन सेवा को शीघ्र शुरू कराने का भी निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जेब्रा के नवजात शावक का नाम ‘समृद्धि’ रखा।

