उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में नवनिर्मित मंईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष एवं हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।अंचल कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जहां एक ओर जिले में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गुड गवर्नेंस डे मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदर अंचल कार्यालय द्वारा आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की सुविधा हेतु मंईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष तथा हेल्प डेस्क की स्थापना से अंचल कार्यालय और अधिक पीपुल फ्रेंडली

बना है। कार्यालय की सुंदर सज्जा से न केवल इसकी गरिमा बढ़ी है बल्कि आम जनता को एक सकारात्मक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है।उपायुक्त ने इस पहल के लिए अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी मॉडल को आगामी 1–2 माह के भीतर जिले के सभी 6 प्रखंडों में लागू किया जाएगा।

