पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर गोपीनाथपुर में स्कूली बच्चों के बीच किताब एवं कलम का वितरण किया गया।कार्यक्रम में अटल जी को उनकी कालजयी कविता के माध्यम से श्रद्वांजलि दी गई। आयोजित प्रतियोगिता में सफल बच्चों को जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम

में काजल मंडल, तापसी मंडल, उपाशी मंडल, रूपाली मंडल, लालचंद मंडल, शुभोजित मंडल एवं स्वरूप मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

