अटल जयंती पर धनबाद में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन |

अटल जयंती पर धनबाद में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन |

पूर्व प्रधानमंत्री और झारखंड राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपन्न हुआ।

समापन समारोह में प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति नाथ सिंह, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो, विधायक रागिनी सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल और युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *