पटना के 10 सर्कुलर रोड से हट रहा लालू परिवार, शिफ्टिंग का काम शुरू

पटना के 10 सर्कुलर रोड से हट रहा लालू परिवार, शिफ्टिंग का काम शुरू

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर रहे हैं। आवास से लालू परिवार का सामान दूसरे ठिकाने पर शिफ्ट किया जा रहा है। फर्नीचर, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ और अन्य जरूरी सामान ट्रकों के माध्यम से ले जाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसे पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लालू यादव और राबड़ी देवी अब दूसरे निजी आवास में शिफ्ट होंगे। शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *