धनबाद से बड़ी खबर। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के कथित उत्पीड़न के विरोध में रणधीर वर्मा चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के प्रमुख मो. युनुस का पुतला जलाया और बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज पैरों तले रौंदा।

VHP के जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वहां के हिंदुओं को सुरक्षित भारत में प्रवेश दिया जाए और आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कार्रवाई की जाए। VHP वरिष्ठ नेता द्वारिका तिवारी ने भारत में बांग्लादेश के समर्थन में बोलने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

