पाकुड़ में भाजपा ने मनाई भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

पाकुड़ में भाजपा ने मनाई भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती


पाकुड़ नगर में नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के अध्यक्षता में भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। शहर के अटल चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। सोहन मंडल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई भारत के सबसे सम्मानित राजनेता में गिने जाते हैं। वे एक महान नेता होने के साथ कवि भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे पहली बार 1996 में कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री बने, इसके बाद 1998 से 2004 तक उन्होंने लगातार दो कार्यकाल पूरे किए।अटल बिहारी वाजपेयी अपनी शानदार भाषण कला, साहित्यिक प्रतिभा और विभिन्न दलों के बीच सहमति बनाने की कला के लिए जाने जाते थे। उन्हें वर्ष 2015 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, बलराम दुबे, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रह प्रसाद शाह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, प्रसन्ना मिश्रा, रतन भगत, जीतू सिंह व बसु मंडल आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *