दिनांक 24 /12 /25 को धनबाद के जिला परिषद मैदान में स्वाभिमान स्वदेशी मेला का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ ,मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह अरुण राय ,मुकेश सिंह नरेश केजरीवाल ,राजकुमार अग्रवाल ,अमित अग्रवाल साहित्य कई लोगों उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबंध करते हुए माननीय विधायक जी ने स्वदेशी की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए मेला काफी अच्छा प्रयास है। सभी स्वदेशी के प्रति जागृत हो।श्रीमती शारदा सिंह जी ने भी लोकल फॉर भोकल को

बढ़ावा देने काआग्रह किया। मेले में लगभग 70 प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं जिसमें खादी के वस्त्र पानीपत का हैंडलूम ,गर्म कपड़े ,उषा कंपनी की सिलाई मशीन, लखनऊ चिकन , खादी की कुर्ती आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य संबंधित कई प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं मेले को आकर्षक बनाने के लिए मेले में स्कूल के बच्चों के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल आयोजन में मनोज कुमार पिंटू मिश्रा, सद्दाम ,बबलू विक्रम वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

