बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार रोड नंबर 9 में बुधवार रात दो-तीन युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे अपराधी राशन दुकान को जबरन बंद कराने का दबाव बनाने पहुंचे। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की

सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए। शुरुआती जांच में विवाद लव-कुश नामक युवक से जुड़े होने का संकेत मिला है। अपराधी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश जारी है

