फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन की सशक्त पहल 

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन की सशक्त पहल 


जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में सदर प्रखंड अंतर्गत मालपहाड़ी गांव में आगामी 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान को लेकर जागरूकता चौपाल सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को लिम्फेटिक फाइलेरियासिस रोग के उन्मूलन के प्रति जागरूक करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आईवर्मेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवाओं के महत्व, सुरक्षा एवं अनिवार्यता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दवा सेवन को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए सभी पात्र व्यक्तियों से एमडीए अभियान के दौरान दवाओं का पूर्ण एवं नियमित सेवन सुनिश्चित करने की अपील की गई। स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में फाइलेरिया से संबंधित संभावित लक्षणों की पहचान, परामर्श, मार्गदर्शन एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ अमित कुमार द्वारा बताया गया कि एमडीए अभियान का सफल क्रियान्वयन ही जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.के.सिंह, जिला भीबीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, राजू कुमार अग्रवाल सहित सदर प्रखंड के अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *